फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गौ माता की रक्षा का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
इटैली बाजार स्थित बाबा पाताल नाथ फार्मेसी कॉलेज में गविष्ट गोरक्षण धर्म युद्ध यात्रा के दौरान जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित अन्य साधु-संतों ने रात्रि विश्राम किया। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाकर तथा पुष्प वर्षा कर जगद्गुरु का स्वागत किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा गौ माता की जय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं तथा उनकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था और जीवन का आधार हैं, इसलिए गौ सेवा, गंगा स्वच्छता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पप्पू, दिनेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अतरौलिया में गाविष्टि यात्रा के पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम के नेतृत्व में शंकराचार्य का काफिला केसरी चौक पहुंचा, बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिला कैलेश्वर धाम पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें