फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस प​ब्लिक स्कूल में पौधरोपण करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज के एक निजी स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें