फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च तक हर हाल में जमा करें असलहा, वर्ना लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत चुनाव की तिथि भले ही नहीं घोषित हुई है, लेकिन चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा भी सक्रिय है। असलहा लाइसेंसियों पर पुलिस की पैनी नजर है। एसपी ने 25 मार्च तक हर हाल में सभी लाइसेंसियों से असलहा जमा कर देने का निर्देश दिया है। अन्यथा की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला व पुलिस प्रशासन शांति पूर्वक पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा। चुनाव में खलल पैदा करने वालों की तेजी से पहचान की जा रही। पूर्व के चुनाव में माहौल खराब करने वालों को पाबंद कराया जा रहा। अपराधियों के प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। ऐसे में जिले में करीब 16 हजार से अधिक लोगों को बंदूक, रिवाल्वर, पिस्टल आदि का लाइसेंस दिया गया है। एसपी की तरफ से 25 मार्च तक हर हाल में लाइसेंसी असलहों को जमा कर देने का फरमान जारी किया गया है। इसके बाद जो असलहे नहीं जमा करता है, उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें