फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 450 से ज्यादा परिषदीय स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पर्याप्त भूमि वाले परिषदीय विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से ऐसे विद्यालयों का सर्वे कराया जा रहा है, जहां भवन निर्माण के बाद भी खेल मैदान के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। विभागीय सर्वे में अब तक जिले के 450 से अधिक परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए जा चुके हैं। इन विद्यालयों में शासन की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार 400 वर्ग मीटर या उससे अधिक भूमि उपलब्ध है, जहां खेल मैदान विकसित किए जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग सर्वे पूरा होने के बाद चयनित विद्यालयों की सूची के साथ विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। स्वीकृति मिलने के बाद इन विद्यालयों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इससे बच्चों को विद्यालय परिसर में ही खेल अभ्यास की सुविधा मिलेगी और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया गया है। खेल मैदान विकसित होने से छात्र-छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर खिलाड़ियों को तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें