फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती पर रोपे पौधे, किया रक्तदान

Mon, 12 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमावर को जिले में विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च चौराहे पर उनके चित्र पर माल्यार्पण्ा किया।  भाजयुमो ने पौधरोपण किया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। गोष्ठियों में युवाओं से स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की बात कही गई।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताआें ने चर्च चौराहे पर पहुंचे स्वामी जी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, मो. अफजल आदि थे।

 इसी क्रम में भाजपा के मीडिया प्रभारी ब्रजेश यादव के आवास पर संगोष्ठी आयेाजित की गई।  भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कुंवर सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया गया।
विज्ञापन


चिंतन विचार केंद्र के तत्वावधान में राहुल नगर मड़या स्थित अमरनाथ तिवारी के आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. श्रीनाथ सहाय, निशीथ रंजन तिवारी, डा. शिवसहाय पांडेय, डा. एसपी तिवारी, बद्री प्रसाद सिन्हा, राजीव रंजन, डा. उमेश  आदि थे।

 अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के पदाधिकारियेां और सदस्यों ने भी गिरजाघर चौराहे पर पहुंच स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र लाल श्रीवास्तव, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें