फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में लगाएं औषधीय पौधे, मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उद्यान विभाग औषधीय खेती को बढ़ावा देगा । इसके तहत घर के आंगन या फिर किचन गार्डेन में विभिन्न किस्म के 20 औषधीय पौधे लगाने वाले को 25 सौ रुपये की सहायता खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए पौधों की फोटो खींचकर विभाग को भेजना होगा।
विज्ञापन

जिले में पहली बार किसानों को औषधीय खेती के लिए उद्यान निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। पहले चरण में बागवानी प्रेमियों को अपने घर के आंगन या फिर किचन गार्डन में विभिन्न प्रकार के जैसे तुलसी, अश्वगंधा, एलोवेरा, लेमन ग्रास, सतावर आदि के 20 औषधीय पौधे लगाने के लिए विभाग द्वारा प्रेरित किया जाएगा। यह योजना सेंट्रल एरोमेटिक एंड मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (सीमैप) की और से संचालित की जा रही है। पहले अपने खर्चे पर पौधे लगाने होंगे। इसके बाद इसकी फोटो खींचकर विभाग को भेजना होगा। उद्यान विभाग में आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कापी जमा करनी होगी।
जिला उद्यान विभाग हर्बल गार्डन का भौतिक सत्यापन करेगा। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थी के खाते में 25 सौ रुपए भेजे जाएंगे। इसी क्रम में अगर कोई विद्यालय, अस्पताल जैसे सार्वजनिक या निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर औषधि नर्सरी लगाता है तो उसे अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल एरोमेटिक एंड मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (सीमैप) की ओर से पहली बार यह योजना संचालित की जा रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। हर्बल गार्डेन लगाने पर बागवानी प्रमियों को सत्यापन कर 25 सौ रुपये की सहायता दी जाएगी इसे घर की छत पर भी लगाया जा सकता है। - हरिशंकर राम, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें