अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो बाजार में शुक्रवार दिन में पिकअप ने किशोर को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
अमिलो निवासी अमन(14) पुत्र मो. रेयाज शुक्रवार को घर से बाजार सामान लेने के लिए निकाला था। इसी दौरान एक पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। इसके बाद उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मां-बाप की इकलौती संतान था। वह मूल रुप से मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत बंदीघाट गांव का निवासी था। हाल ही में पिता द्वारा मुबारकपुर के अमिलो में बनवाए गए नए मकान में मां के साथ रहता था। पिता रोजीरोटी के लिए विदेश रहते हैं। वह मदरसा अजीजिया फैजुल ओलूम में कक्षा पांच का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।