फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 12 Oct 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेउरी में पिकअप और बाइक की टक्कर में बुधवार शाम छह बजे जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक को गंभीर हाल में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। उधर, बिंद्रा बाजार में मार्शल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के बहरा कोठी निवासी आशुतोष द्विवेदी (26) पुत्र प्रमोद दूबे और महमूदपुर निवासी अंकित (25) पुत्र राम अवध बाइक से बुधवार को आजमगढ़ की ओर आ रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेउरी में पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। हादसे में आशुतोष की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आशुतोष की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, गंभीरपुर के शिवराजपुर निवासी मो. वलीउल्लाह (22) पुत्र फिरोज अहमद की बिंद्रा बाजार में मेंहनगर रोड पर स्टेशनरी की दुकान है। 

बुधवार शाम को वो दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मार्शल चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें