फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार्रवाई में सबसे आगे रहे फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल माह के कार्य के संबंध में मंगलवार को पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें एसपी अनुराग आर्य द्वारा सर्वश्रेष्ठ सीओ व थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया। जबकि अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन सभागार में एसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित, एसपी अधीक्षक यातायात संजय कुमार, सभी सीओ व प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक में थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। यह प्रणाली कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उन पर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्रवाई आदि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने आदि के ऋणात्मक अंक दिए गए। इस समीक्षा में प्रथम स्थान पर फूलपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह रहे। जबकि दूसरे स्थान पर थाना प्रभारी बरदह विकास चंद्र पांडेय और तीसरे स्थान पर थाना प्रभारी मेंहनगर विनय कुमार सिंह रहे। एसपी ने सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जबकि अंतिम स्थान पर रहे कप्तानगंज, कंधरापुर और बिलरियागंज थाना प्रभारी को 30 दिन के अंदर सुधार का निर्देश दिया गया। वहीं सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें