फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार की देर रात बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संजय यादव (35) पुत्र राजनारायण यादव निजामाबाद थाना के सेंटरवा बाजार में दुकान खोल रखा था। सोमवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह निजामाबाद के निकामुद्दीनपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि सरायमीर की तरफ से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार समीउल्लाह (19) पुत्र जुबेर व समीर (20) पुत्र आलमगीर निवासी नंदाव थाना सरायमीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायल समीर को गंभीर चोट लगी है, जिससे वह कोमा में चला गया है। वहीं समीउल्लाह की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें