फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फुले ने महिलाओं के उत्थान के लिए किए काम

विज्ञापन
संयुक्त श्रीमाली महासभा जिला इकाई की ओर से माता शीतला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजू
विज्ञापन
रानी की सराय। महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संयुक्त श्रीमाली महासभा जिला इकाई की ओर से माता शीतला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय संरक्षक बेचन सैनी ने फुले जी के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
जिला अध्यक्ष अजय सैनी ने कहा कि फुले जी ने दलितों, वंचितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुन्ना प्रसाद सैनी, दिनेश सैनी, रमेश मधुकर, मनीष श्रीमाली, दिवाकर श्रीमाली, दीपक श्रीमाली, प्रदीप श्रीमाली, अशोक श्रीमाली आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने ने कहा कि फुले जी का सपना था कि समाज में सभी को समान अधिकार और सम्मान मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें