फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएचसी रानी की सराय 25 बेड का होगा, प्रस्ताव बनाने के निर्देश

विज्ञापन
पीएचसी रानी की सराय के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। स्रोत-जिला सूच
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को रानी की सराय स्थित कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदल्ला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी की छह बेड की क्षमता को बढ़ाकर 25 बेड करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय में मंत्री ने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई की जानकारी ली और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। शिक्षकों को महापुरुषों की जयंती और राष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर नियमित पढ़ाई के अतिरिक्त 10 मिनट का विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
इससे बच्चों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना का विकास हो सके। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। पीएचसी में मंत्री ने दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अब्दुल अजीज और अधीक्षक कैप्टन डॉ. मनीष तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की आबादी को देखते हुए छह बेड का स्वास्थ्य केंद्र पर्याप्त नहीं है। इसे 25 बेड का करने के लिए प्रस्ताव भेजें।
शासन स्तर पर इसके लिए प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान सीडीओ कमलकिशोर देशभूषण कंडारकर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम आकाश कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें