बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र पियरोपुर गांव निवासी मारकंडे (40) 29 जून की शाम बाजार से साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही पियरोपुर पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार से आती बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को सूचना मिलते ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उनको लेकर फिर से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी रविवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक को दो पुत्र व चार पुत्री हैं।