फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आम के पेड़ में उतरा करंट, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव में घर के पास खुले में टहलते समय एक वृद्ध आम के पेड़ में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में मृत के घर मातम छाया हुआ है। तरवां थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव निवासी राजेंद्र चौहान (60) पुत्र रंजीत चौहान सोमवार की सुबह आठ बजे लगभग घर के पास खुले स्थान पर टहल रहे थे। इसी दौरान घर के समीप लगे आम के पेड़ के ऊपर से गए बिजली के तार से पेड़ सटा था। जैसे ही राजेंद्र ने पेड़ को पकड़ा तभी करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें