फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के ग्राम लसड़ा खुर्द निवासी 45 वर्षीय श्यामनाथ की बृहस्पतिवार की रात करीब 8:45 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुक्तिपुर बाजार से घर लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्यामनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी शशि कला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था। बरदह थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें