फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को हराने के लिए लोगों की साझेदारी जरूरी: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्ष 2021 में 125 जांच की गई। इसमें पांच डेंगू के मरीज चिह्नित हुए। वर्ष 2022 में 758 लोगों की जांच हुई जिसमें 125 डेंगू के मरीज चिन्हित हुए। सावधानी बरतकर ही इससे बचा जा सकता है। उक्त बातें सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने मंगलवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने बताया कि हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश लोगों को इस बीमारी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में बताना है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम ‘‘डेंगू को हराने के लिए साझेदारी करें’’ रखी गई है। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू को लेकर जागरूकता संदेश ‘हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार’ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनसामान्य को जागरूक करने के लिए जिले में गोष्ठी व विद्यालय में संदेश आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें