फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन से परेशान हुए लोग, हैंडपंप पर बाल्टी लेकर पानी भरने को मजबूर

Thu, 16 Mar 2023 11:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सरकार से टकराव के बाद विद्युत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार की रात 10 बजे से 72 की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
सुबह से हैंडपंपों पर बाल्टी लेकर पानी भरने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात दस बजे से 72 घंटे की हड़ताल का एलान किया गया है। हड़ताल से 24 घंटे पूर्व ही कई क्षेत्रों की बिजली बुधवार की रात से ही गुल हो गई। जिसके कारण गुरुवार की सुबह से ही लोग हैंडपंपों पर पानी भरते नजर आए। 

विज्ञापन

सरकार से टकराव के बाद विद्युत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार की रात 10 बजे से 72 की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। अभी हड़ताल शुरू होने में 24 घंटे का समय शेष है लेकिन कई क्षेत्रों की बिजली उसके पूर्व ही गुल हो गई। नगर से सटे बलरामपुर क्षेत्र में बुधवार की रात नौ बजे से ही बिजली गुल हो गई। 
वहीं मातनपुर फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली बृहस्पतिवार की भोर में लगभग चार बजे ही गुल हो गई। जिसका परिणाम रहा कि सुबह से ही लोगों को दैनिक दिनचर्या शुरू करने से पहले हैंडपंपों की दौड़ लगानी पड़ी। सुबह से ही हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें