फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला ने नदी में कूदकर जान देने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार में एक महिला ने पुल से तमसा नदी में कूदकर जाने देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया। वहीं महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। जबकि मुबारकपुर थाने की पुलिस उसे मानसिक विक्षिप्त बताने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर निवासी विवाहिता आत्महत्या करने के लिए गुजरपार स्थित पुल से तमसा नदी में कूद गई। ऐसा करते देख आस पास के राहगीर और स्थानीय लोगों ने दौड़कर महिला को नदी से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। किसी ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला से जब पूछा गया तो वह ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं अपने पति पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि ससुराल वालों से तंग आकर वह अपने मायके में रहती है। वहीं पुलिस पीड़ित महिला को मानसिक विक्षिप्त बताने में जुटी हुई है। महिला अपनी ससुराल मऊ जिले में बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें