फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरोध में उतरे लोग: दुकानें बंद कर सड़क पर किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ लगाए जमकर नारे

Thu, 01 Jun 2023 10:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। जहानागंज बाजार के मिश्रा मार्केट में भी नगर पंचायत जहानागंज व पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
अतिक्रमण के विरोध में उतरे लोग: दुकानें बंद कर सड़क पर किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ लगाए जमकर नार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत जहानागंज के मिश्रा मार्केट में अतिक्रमण हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम एवं व्यापारियों के बीच जमकर बहस हुई। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। लामबंद होकर व्यापारियों ने नगर पंचायत जहानागंज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: सुबह-सुबह दशाश्वमेध घाट पर इस अंदाज में दिखे वाराणसी डीएम और पुलिस आयुक्त, हर तरफ हो रही चर्चा
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। जहानागंज बाजार के मिश्रा मार्केट में भी नगर पंचायत जहानागंज व पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि बिना चिन्हाकन किए ही प्रशासन द्वारा मकानों को तोड़ा जा रहा है। यदि प्रशासन को अतिक्रमण हटाना है तो पहले चिन्हाकन कर नोटिस जारी करे। इसके बाद कोई कार्रवाई करें। ताकि दुकानदारों का कोई नुकसान न हो। लेकिन प्रशासन के इस रवैये से काफी दुकानदारों को काफी समस्याएं हो रही है। व्यापारियों ने तत्काल प्रभाव से इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर प्रशासन के लिए लामबंद होने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें