फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने और जलनिकासी के लिए अनशन पर बैठे कैथी शंकरपुर गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ब्लाक के कैथी शंकरपुर गांव में जलभराव व जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन शुरू कर दिया। अनशनकारियों का नेतृत्व कर रहे विनोद कुमार ने कहा कि लगभग 300 ग्रामीणों के हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र प्रशासन को सौंपा गया लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कैथी शंकरपुर गांव जलभराव के चलते डूबने के कगार पर है। लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खेती नहीं हो पा रही है। चारागाह आधे से ज्यादा कब्जे में है या जलमग्न है। सारे शौचालय में पानी भरा हुआ है। अनुसूचित बस्ती का हाल तो और बुरा है। सोने तक के लिए जगह नहीं है। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं, हम अनशन पर बैठे रहेंगे। रमेश कुमार, गंगादीन, केदार, अनिल सिंह, राम उग्रह सिंह, राहुल, जंग बहादुर सिंह, अजय सिंह, हंसराज, त्रिभुवन सिकंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें