आजमगढ़। आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में बलिया के दुर्जनपुर गांव में मृतक जयप्रकाश पाल के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। मृतक के बड़े भाई सूरज पाल से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह से फोन पर बात कराई। सांसद ने परिवार को हर संभव मदद करने की आश्वासन देते हुए परिवार के एक योग्य युवक को दिल्ली में रोजी रोटी मुहैया कराने की बात कही। संजय सिंह ने कहा कि बलिया की घटना पूरे प्रदेश में व्याप्त भय व आतंक का पर्याय है। सुशासन के नाम पर आई भाजपा सरकार आज अराजकता की सरकार बन चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपी मौजूदा विधायक का खास व्यक्ति था। क्षेत्र में जातीय उन्माद का वातावरण बनाकर मौजूदा विधायक अपनी राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव वैभव जायसवाल, सोमपाल भारत, बलिया जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार, देवरिया जिलाध्यक्ष हरिनारायन चौहान आदि रहे।