एआजमगढ़। अक्तूबर को अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या में एक पान की दुकान पर महिला से अभद्रता करने और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी से मिले। शुक्रवार को चौरसिया महासभा के जिला संरक्षक मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में बढ़या ग्रामवासियों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि छह अक्तूबर को कुछ मनबढ़ किस्म के युवक पान की दुकान पर गुटका लेने आए और दुकान पर बैठी महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। लोगों ने दोनों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। मामला शांत हो जाने के बाद वही मनबढ़ युवक रात में एकजुट होकर आए और कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी का 151 में चालान कर दिया। ग्रामवासियों ने अभियुक्तों के खिलाफ कठोर धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष कृष्णा चौरसिया, राजेश चौरसिया, संजय चौरसिया, पंकज चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया आदि थे।