फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास कूड़ा फेंके जाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपना नाम दर्ज कराने के लिए नगर पंचायत निजामाबाद खूब मेंहनत कर रही है लेकिन उसके पीछे वह यह भूल गई कि कूड़ा कहां फेकना है। सावन माह में तमसा नदी के किनारे शिवाला घाट पर सिद्घ पीठ हनुमान व शिवमंदिर के पीछे कूड़ा फेंके जाने से श्रद्घालुओं को स्नान व जलाभिषेक करने में काफी परेशानी हो रही है। जिसे लेकर लोगों ने मंगलवार को नपं के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कस्बा से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को फेंकने की नगर पंचायत अभी तक व्यवस्था नहीं कर पाई है। पिछले कई वर्षो से नपं विभिंन स्थनों पर कूड़ा फेंकते चली आ रही है। अब वह नगर से निकलने वाले कचरे को धार्मिक स्थलों के किनारे फेंकने रही है। तमसा नदी शिवाला घाट पर सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी मंदिर स्थित है। यहां हनुमान जी के साथ-साथ शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर और गुरुद्वारा है। यह स्थान हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सावन माह में धार्मिक स्थलों की सफाई पर प्रदेश सरकार ने विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इसका उल्टा कर सरकार की आदेश की सरेेआम धज्जियां उड़ा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित कृपाशंकर द्वारा इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से किया। लेकिन किसी ने इसकी सुंधि नहीं ली। प्रदर्शन करने वालों में पंकज वर्मा, संतोष सोनी, बबलू जायसवाल, अजय मोदनवाल, पप्पू रावत सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें