फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के बैग से उच्चकों ने उड़ाया 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर तैनात शिक्षिका के बैग से उच्चकों ने 20 हजार रुपये व कुछ जरूरी कागजात उड़ा दिया। शिक्षिका को इसकी जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंची और पैसा निकालने के लिए बैग खोला। शिक्षिका प्रगति श्रीवास्तवा प्रावि सठियांव प्रथम पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात है। मंगलवार को वह स्कूल से छूटी तो सठियांव कस्बा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पर पहुंच कर अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाला। पैसे को अपने बैग रखे छोटे पर्स में रखा और फिर एटीएम कार्ड लेने के लिए दूसरे काउंटर पर चली गई। एटीएम कार्ड लेने के बाद वह बस में सवार होकर घर चली गई। घर पर शिक्षिका ने पैसा निकालने के लिए बैग खोला तो पैसा रखा छोटा पर्स गायब था। पर्स में रखे एटीएम व पैनकार्ड भी उच्चके उड़ा दिए थे। इसके बाद पीड़ित शिक्षिका बैंक पहुंची और सीसी टीवी फुटेज आदि देखा। लेकिन कूछ भी पता नहीं चला। एक माह पूर्व भी बैंक की इस शाखा से सठियांव गांव निवासी पारसनाथ राय के जेब से उच्चकों ने 50 हजार रुपये पार कर दिया था। उस समय भी बैंक का सीसी टीवी चेक किया गया था तो एक युवक पैसा निकालते देखा भी गया लेकिन उसे आज तक पकड़ा नहीं जा सका। पीड़िता ने पुलिस को घटना से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें