फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहित प्रेमिका को प्रेमी संग लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को महिला के ससुराल वालों ने पकड़ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग जुटे। प्रेमी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रेमी को शांति भंग में चालान कर दिया। बुधवार को दिन में जीयनपुर बाजार में दो बच्चों की मां से मिलने के लिए उसके मायके का रहने वाला पहुंचा। उसने महिला को फोन कर बुलाया। विवाहिता के देवर ने जीयनपुर में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला दो बच्चों की मां है। बच्चों की उम्र 8 और 6 वर्ष है। जीयनपुर कोतवाली पर दोनों पक्ष के दर्जनों की संख्या में लोग जुटे रहे। थाने में लोग सुलह समझौते का प्रयास करते रहे। वहीं पुलिस ने शाम को प्रेमी का शांति भंग में चालान कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग प्रेमी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। महिला ने बताया कि एक बच्चा पति का है दूसरा बच्चा प्रेमी का है। इसमें इनका कोई दोष नहीं है। वहीं थाने के सामने मंदिर पर जुटे लोगों से पुलिस ने कहा चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें