कादीपुर में संगीतमयी श्रीमद्भागवत अमर कथा में प्रवचन करते कथावाचक वाचस्पति मिश्र।
- फोटो : AZAMGARH
अंबारी। पवई ब्लाक के कादीपुर गांव में 12 नवम्बर से चल रहे संगीतमयी श्रीमद्भागवत अमर कथा के अंतिम दिन कथावाचक वाचस्पति मिश्र ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के बारे में बताया। कहा कि विषयवस्तु विष के समान है। विषय से दूर रहने वाला व्यक्ति सदैव समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। जहां श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होता है, वह धरती धन्य हो जाती है। वहां के नर, नारी, पशु, पक्षी सभी का अंत:करण श्रीमद्भागवत की कथा सुनकर शुद्ध होकर पापमुक्त हो जाता है। आयोजक राकेश पाण्डेय ने बताया कि 19 नवम्बर को हवन, कवि सम्मेलन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। राम सुरेश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रामपलट पाण्डेय, रमेश पांडेय, राजेश पांडेय, श्याम सुंदर पाण्डेय आदि रहे।