फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली कटौती से गर्मी में परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। विभाग की 18 घंटा बिजली देने की दावे की क्षेत्र में हवा निकल रही है। भीषण कटौती से लोग परेशान हैं। बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे गर्मी में लोग बेहाल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

जहानागंज विद्युत सब स्टेशन से सप्लाई होने वाली बिजली की हालत इन दिनों बदतर होती जा रही है। बिजली कटौती से बुनकरों और किसानों में रोष है। क्षेत्र के महेंद्र, सुरेंद्र, कृपा शकर, हीरालाल, संतोष आदि ने बताया कि सब स्टेशन के कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें अंधेरे और गर्मी में दिन-रात गुजारना पड़ रहा है। बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों, बाजारवासी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पानी और मोबाइल चार्ज की होती है। लोगों ने चेताया कि अगर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अवर अभियंता छोटेलाल यादव ने बताया कि रोस्टिंग छह घंटे की है, लेकिन समेंदा क्षेत्र में विद्युत तार बदला जा रहा था इस कारण बिजली की कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें