फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सांसदों व विधायकों की बंद की जाए पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद विधायक लोंगो की पेंशन बंद कराने की मांग संसद तक पहुंचाने के लिए भारत रक्षा दल के विधि मंच के तत्वाधान में एक चिट्ठी लिखो अभियान की बृहस्पतिवार को कमिश्नरी से शुरूआत हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा चिठ्ठी लिखी गई। बीआरडी के जिला महासचिव रविप्रकाश ने बताया कि माननीय लोगों को बड़ी धनराशि पेंशन के रूप में दी जा रही है। जबकि इनमें अधिकतर लोग करोड़पति, अरबपति, उद्योगपति हैं। पेंशन के लिए पात्र न होने के बावजूद इन्हें पेंशन दिया जाना देश के साथ अन्याय है। कई सिनेस्टार, क्रिकेट स्टार, फॉर्म हॉउस, फ़ैक्ट्री के मालिक भी पेंशन उठा रहे हैं। अब इस अन्याय के विरुद्ध विधि मंच के द्वारा इनकी पेंशन बंद कराने के लिए जिले से एक लाख पोस्ट्कार्ड लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान बहुत ही आवश्यक था, किसी न किसी को आगे आना चाहिए। भारत रक्षा दल कि यह पहल बहुत ही सराहनीय है। यह मुद्दा देश व्यापी बनेगा और उम्मीद की जाती है कि इन अपात्र लोगों की पेंशन बंद होगी।
इस मौके पर श्यामनारायण सिंह एडवोकेट, जंगबहादुर एडवोकेट, जयप्रकाश एडवोकेट, सूरज कुमार सिंह एडवोकेट, अजीत सिंह एडवोकेट, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव एडवोकेट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें