फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएम किसान की लंबित समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए दो से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान में पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के साथ ई-केवाईसी, भूमि सीडिंग, आधार सीडिंग, एनपीसीआई समेत अन्य लंबित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।
प्रभारी उप कृषि निदेशक सदानंद चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध और लंबित डाटा का सत्यापन, भौतिक सत्यापन और अन्य प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामवार सूची के आधार पर किसानों से संपर्क कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को अभियान को प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई है कि पीएम किसान से संबंधित ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन, आधार सीडिंग या अन्य समस्या लंबित होने पर नजदीकी कृषि विभाग के अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क कर उसका समाधान कराएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें