फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों पर अर्थदंड

Fri, 22 Sep 2017 12:35 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरीय क्षेत्रों को पूर्ण रूप से ओडीएफ करने को लेकर मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने बुधवार की देर शाम कैंप कार्यालय में अधिशासी अधिकारियों संग बैठक कर शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि के आसपास सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्सों में भी शौचालय बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों से तत्काल संपर्क करने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में खुले में शौच करने वालों को आगाह किया कि ऐसा करते प्रथम बार पाए पकड़ जाने पर चेतावनी दी जाएगी। वहीं दूसरी बार 100 रुपये और तीसरी बार अर्थदंड की रकम दोगुनी होकर 200 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मचारियों को भी आमजन को जागरूक करने के लिए अपने स्तर से निर्देशित करें। कहीं भी कूड़ा एकत्रित नहीं मिलना चाहिए।

यदि कहीं भी कूड़ा एकत्रित पाया जाता है तो संबंधित ईओ को उसका जिम्मेदार मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सफाई कर्मचारी या सफाई नायक को अन्य कार्य न सौंपा जाए।

उन्होंने आजमगढ़ और मुबारकपुर में डूडा द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालयों की अपेक्षित देखरेख, मरम्मत आदि में उदासीनता पर परियोजना अधिकारी डूडा को तीन दिन के अंदर सभी का सर्वे करा उसकी मरम्मत आदि कराकर आमजन के लिए उपयोगी बनाने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि धनराशि लेकर शौचालय न बनवाने वाले लोगों को 15 दिन के अंदर नोटिस दिया जाए।  कहा कि यदि निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य नहीं कराए जाते हैं तो उनसे भू-राजस्व की भांति वसूली हेतु आरसी जारी कराई जाए।  

छुट्टा पशुओं पर नजर रखने का निर्देश  
आजमगढ़। आगामी त्योहारों पर मंडलायुक्त ने साफ सफाई, चूना छिड़काव किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में छुट्टा पशु विचरण करते हुए नजर नहीं आने चाहिए। मच्छरजनित रोगों और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव और फागिंग का कार्य लगातार किए जाने का निर्देश दिया और कहा कि यदि इस कार्य में शिथिलता पाई गई तो संबंधित ईओ बख्से नहीं जाएंगे।

त्योहारों पर निकलने वाले जुलूसों के मार्गों को साफ सुथरा रखा जाए और प्रकाश व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाए। इस अवसर पर अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा, आजमगढ़ और मऊ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

शहरी क्षेत्र में शौचालय बनवाएं, 20 हजार मिलेंगे
आजमगढ़। शासन की ओर से शहरों को ओडीएफ घोषित कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया है। शौचालय का निर्माण कराने पर 20 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।  
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जिले को अक्तूबर 2018 तक ओडिएफ घोषित कराने की सीमा रखी गई है।

लेकिन स्वच्छता मिशन के तहत जिले की स्थिति काफी पिछड़ी हुई है। रोजाना नए-नए घोषणाओं के माध्यम से योजना के तहत जिले की स्थिति सुधारने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पिछले दिनों पालिका की ओर से पात्र शहरवासियों से खुद शौचालय बनवाने और खाते में आठ हजार रुपये पाने की घोषणा की गई थी।

इसके बाद भी शहरवासियों का कोई रुझान नहीं दिखा।  अब पालिका की ओर से पात्र व्यक्तियों की ओर से स्वयं शौचालय बनवाने पर 20 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। इसमें चार हजार रुपये केंद्रांश, चार हजार राज्यांश और 12 हजार रुपये पालिका की ओर से दिए जाएंगे।

शहरी क्षेत्र में पात्र लोगों का शौचालय बनवाने के प्रति रुझाने बढ़ाने के लिए पालिका की ओर से ओर से पात्र लोगों को अब 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें चार हजार रजिस्ट्रेशन और 16 हजार रुपये शौचालय बनने के बाद दिए जाएंगे। दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें