फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री : 27 केंद्रों पर 12000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 27 केंद्रों पर रविवार को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारंभिक) और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक) की परीक्षा होगी। एसपी सिटी मधुवन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर केंद्र पर एक दरोगा और चार पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है। परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 45 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे। आयोग की ओर से हर केंद्र पर जांच के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। 27 केंद्रों पर 12000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे शुरू होगी। 4.30 बजे संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन एवं तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में भेजा जाएगा। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला व पुरुष कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही एआई कैमरे से भी परीक्षार्थियों की निगरानी की जाएगी। बताया कि जनपद को तीन सर्किलों में बांटकर सीओ और थानाध्यक्ष को भी लगाया गया है। इस प्रकार पूरी परीक्षा के लिए 14 इंस्पेक्टर, 61 उपनिरीक्षक, 356 मुख्य आरक्षी और 57 महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि
विज्ञापन

परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की जांच दो लेयर में होगी। एजेंसी के बाद पुलिस कर्मी भी अभ्यर्थियों की जांच करेंगे। इसके अलावा गेट से लेकर कमरे तक एआई कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें