फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 51 केंद्रों पर होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रशासन ने 12 जून यानी आज रविवार को जिले में 51 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अधिकारियों संग बैठक कर समीक्षा की। बताया कि जिले में 51 केंद्रों पर 23987 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट संग पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि उप्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2022 प्रदेश के 28 जनपदों, जिनमें जनपद आजमगढ़ भी सम्मिलित है, के 51 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्र में ( सुबह 09.30 बजे से दिन 11.30 बजे तक एवं दोपहर 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक) आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा, उसके उपरांत किसी भी दशा में किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें