फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था पर खर्च पैसे का पीसीएफ ने नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। शासन की ओर से सहकारी समितियों पर गेहूं की खरीद के दौरान सारी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सचिवों ने क्रय केंद्रों पर व्यवस्था तो कर लिया लेकिन अभी तक पीसीएफ द्वारा उनके द्वारा व्यवस्था पर खर्च किए गए पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। इस बात को लेकर सचिवों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति लिमिटेड बस्ती पवई के गेहूं क्रय केंद्र के सचिव राम चंदर यादव का कहना है कि पीसीएफ के लोग सचिवों का शोषण कर रहे हैं। पिछले वर्ष 2019-20 के गेहूं खरीद का कमीशन अभी तक किसी को नहीं मिला। इस वर्ष 2020-21 में डीएम द्वारा कहा गया था कि नौ हजार रुपया गेहूं क्रय केंद्र पर व्यवस्था के लिए जैसे टेंट, रंग, डोरा व बोरा लाने के लिए पीसीएफ सचिव लोगों को देगी। यह पैसा पीसीएफ द्वारा अभी तक नहीँ दिया गया। जिसके कारण टेंट का किराया, रंग व डोरा वाले का पैसा नहीं दिया जा रहा है, लोग आकर तगादा कर रहे हैं। इस क्रय केंद्र पर बोरा खत्म होने के कगार पर है। बोरे की व्यवस्था पीसीएफ द्वारा नहीं की गई तो तौल बंद हो जाएगी। इस क्रय केंद्र पर बारह सौ कुंतल खरीद हो चुकी है, लगभग चार ट्रक गेहूं तैयार है, इसकी उठान कराई जाए। उन्होंने डीएम से मांग किया कि सचिव कोई वेतन भोगी नहीं होता है, कमीशन ही उसका वेतन है। इस समस्या का पीसीएफ द्वारा समाधान कराने की कृपा करें नहीं तो हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें