तीन माह से बकाया वेतन, एरियर का भुगतान न होने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को नगर पंचायत निजामाबाद के सफाई कर्मियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। अभी तक एरियर का भी भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा तीन साल से सर्विस बुक भी अपडेट नहीं की गई है। सफाई कमिर्यों ने कहा कि कई साल से वर्दी भी नहीं मिली है। नगर पंचायत के ईओ सहित नगर पंचायत अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। सफाईकमिर्यों ने कहा कि यदि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होती हैं तो नगर पंचायत में सफाई कार्य ठप कर आंदोलन शुुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सफाईकर्मी बांदा, जुम्मन, इम्तियाज, इश्तियाक, ऊषा, सूरज, अयूब आदि शामिल थे।