फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंट पर बिफरे ग्रामीण

Thu, 09 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ंजा के निर्माण में घटिया ईंट समेत अन्य सामग्री के इस्तेमाल से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को अजगरा मगर्वी के माधो का पुरा पुलिया के पास प्रदर्शन किया। एसडीएम सगड़ी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि हरैया ब्लाक के बेलहिया ढाला से अजीगरा मगर्वी तक क्षेत्र पंचायत द्वारा 1500 मीटर खड़ंजा का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामान के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए अजगरा मगर्वी माधो का पुरा पुलिया के पास प्रदर्शन किया।

 बाढ़ पीड़ित संघ के अध्यक्ष रामहंस यादव ने कहा कि खड़ंजा निर्माण में सेमा और राट ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सगड़ी से इस मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर काम में सुधार  नहीं हुआ तो ग्रामीणों को लेकर रौनापार रोड़ जाम किया जाएगा।   प्रदर्शन के दौरान नर्वदेश्वर, मोनू यादव, हरेंदर, प्रमोद, रामकेवल, मनोज, मनीष, रंभा, कमलावती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें