फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फूलपुर सीएचसी में मरीज की मौत, ऑक्सीजन न मिलने का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
फूलपुर में मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजन और भीड़। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान राजू(42) की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही और समय पर ऑक्सीजन न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रशासनिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छंगनपुर सुगर्दीपुर चौराहे के पास के रहने वाले राजू को तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी।
इसके चलते उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों का आरोप है कि राजू को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन अस्पताल में उसे समय पर ऑक्सीजन नहीं दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद परिजन शव को घर ले जाने को राजी हुए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और चिकित्सकों ने ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होने का दावा किया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मृतक मरीज पहले से गंभीर स्थिति में था। उसे टीबी का इलाज चल रहा था और फेफड़ों की स्थिति खराब थी।
चिकित्साधीक्षक अखिलेश ने बताया कि मरीज सुबह 9 बजे लाया गया था। उसकी हालत इतनी खराब थी कि इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद वे बिना पोस्टमार्टम कराए शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें