फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में टूटा सब्र, कई जगह लगाया जाम

Wed, 07 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कई जगह लगाया जाम
विज्ञापन
कैश की कमी के कारण रुपये नहीं मिलने से नाराज खाताधारकों ने बुधवार को जिले में कई स्थानों पर जाम किया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। मुबारकपुर में पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। वहीं बैंक कर्मचारी कैश की कमी के चलते आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान हैं।  
विज्ञापन


अतरौलिया ः लोहरा स्थित यूनियन बैंक से रुपया न मिलने से नाराज लोगों ने बुधवार को सुबह 11 बजे आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसआई जितेंद्र सिंह ने दोपहर 12 लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। अहरौलाः यूबीआई की बस्ती भुजबल शाखा सुबह 10 बजे न खुली तो लोगों ने 11 बजे शाखा के सामने कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर जाम कर दिया। पुलिसकर्मी के समझाने पर लोग डटे रहे। दोपहर लगभग दो बजे बैंककर्मियों ने बैंक खोला और लोगों को थोड़ा-थोड़ा पैसा देने का आश्वासन दिया तब जाम समाप्त हुआ। यूबीआई शाखा फुलवरिया में भी लोगों ने अहरौला-अंबारी मार्ग पर जाम किया। अहरौला यूबीआई, शाहपुर और खजुरी की यूबीआई शाखा में भी कैश नहीं था। भटौली की इलाहाबाद बैंक की शाखा बंद थी।

मुबारकपुरः कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से पैसा न मिलने से महिलाओं ने रोडवेज चौराहे पर जाम कर दिया। वहीं, सेंट्रल बैंक शाखा पर भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। बिंद्राबाजार ः बाजार स्थित यूबीआई शाखा से पैसा न मिलने पर लोगों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर सुबह 10 बजे जाम कर दिया। बिंद्राबाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के सामने भी लोगों ने जाम लगाया। सगड़ी ः यूनियन बैंक जीयनपुर में करेंसी न मिलने और बैंक में ताला लगने से ग्रामीणों ने बैंक के सामने आजमगढ़-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। कोतवाली प्रभारी  संजय वर्मा ने जाम समाप्त कराया। यूनियन बैंक देवापार में कैश न होने और कई दिनों से बैंक बंद होने के कारण लोगों ने अंजानशहीद में आजमगढ़-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसबल्ली लगाकर जाम कर दिया।
विज्ञापन


यूनियन बैंक गडेरी पट्टी पकवाइनार में भी पैसा न होने से नाराज ग्रामीणों ने पकवाइनार चौक जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर जाम कर दिया। पल्हना ः परमानपुर, तरवां, कबूतरा की यूबीआई शाखाओं में पैसा न होने से नाराज लोगों ने कंचनपुर खरिहानी में सुबह 10 बजे जाम कर दिया। एसओ गिरीश चंद सेठ ने 12.30 बजे जाम को समाप्त कराया। ठेकमा  ः यूबीआई शाखा का लिंक फेल होने से लोगों ने सुबह 10.30 बजे जाम कर दिया। पुलिस से लोगों की हाथापाई भी हुई। एसओ प्रदीप चौधरी ने 12.30 बजे जाम को समाप्त कराया।  मुबारकपुर ः यूनियन बैंक बंद होने पर दोपहर 12 बजे बड़ी अर्जेंटी स्थित नगर के  मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। नगर पुलिस चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह जाम समाप्त कराया। लोग ढाई बजे रोडवेज पहुंचे और गोरखपुर-सठियांव मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शकील अहमद खान, कोतवाल मुबारकपुर संतलाल यादव, नगर चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें