बरदह। अपने हिस्से की जमीन के लिए वर्षों से तहसील के चक्कर काट रही बुजुर्ग महिला ने लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज से न्याय की गुहार लगाई। यह घटना तब सामने आई जब सांसद मार्टीनगंज तहसील परिसर में अधिवक्ता बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही सांसद सभागार से बाहर निकले, पीड़िता ने उन्हें रोककर व्यथा सुनाई। बताया कि पटीदारों ने जमीन हड़प ली है और वह कई सालों से चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह 4 अप्रैल को उनके घर पहुंचकर पंचायत के जरिए निस्तारण करेंगे। पीड़िता ने बताया कि वह स्थानीय ग्राम सभा गोसड़ी की रहने वाली है। पति रामनाथ के साथ मेहनत-मजदूरी कर पैसा कमाते थे और गांव में अपने जेठ को पैसे भेजते थे। लेकिन, कुछ साल पति की मृत्यु हो गई। जब वह गांव लौटीं तो पता चला कि जेठ और उनके बेटों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है।