सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस के जवान चल रहे थे। दोपहर नगरपालिका परिसर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में सबसे आगे घोड़े, उसके पीछे वाहन भारत माता की तस्वीर के साथ पीछे कतार में स्वयंसेवक लाठी लिए और शिशु निकेतन के बच्चे बैंड बाजा बजाते हुए चल रहे थे।
पथ संचलन नगरपालिका परिसर से निकलकर बड़ादेव, शंकर तिराहा, चौक, पुरानी कोतवाली, दलालघाट होते हुए कालीनगंज, डीएवी, गांधी तिराहा होते हुए पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची।
पथ संचलन के स्कूल पहुंचने पर ध्वजारोहण के बाद वक्ताओं ने डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रांत कार्यवाह डा. भगत सिंह, इंदुभूषण अग्रवाल, ओम प्रकाश शुक्ला, संतोष सिंह मौजूद थे।