आजमगढ़। यात्रीगण कृपया ध्यान दें...। आजमगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित कर दिया है। घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें। इससे आपको परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद जंक्शन रेल खंड के शाहगंज-बिलवाई-तुलसी नगर स्टेशनों पर रेल मार्ग दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने कारण रेलवे प्रशासन यह निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के आदेश के मुताबिक गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया अयोध्या छावनी) पांच, 10 व 12 को निरस्त रहेगी। वहीं 15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस (वाया अयोध्या छावनी) आठ, 11 व 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। 15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस छह से 16 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस सात से 17 दिसंबर तक नहीं चलेगी। 13509
आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस 12 दिसंबर को निरस्त रहेगी। गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस 13 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन विशेष निरस्त आठ व 15 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 09466 दरभंगा - अहमदाबाद क्लोन विशेष 11 व 18 दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं 05167 बलिया-शाहगंज एक्सप्रेस विशेष पांच से 16 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 05168 शाहगंज-बलिया एक्सप्रेस विशेष पांच से 16 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 05171 बलिया-शाहगंज एक्सप्रेस विशेष चार से 16 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 05172 शाहगंज-बलिया एक्सप्रेस विशेष पांच से 17 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस आठ, 10, 12 व 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया छपरा जं.-गोरखपुर जं.-गोंडा जं.-बाराबंकी जं.-लखनऊ से चलेगी। 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 11 व 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ -बाराबंकी जं.-गोंडा जं.-गोरखपुर जं.-छपरा जं. को चलेगी।
15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस आठ, 10, 12 व 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया छपरा जं.-गोरखपुर जं.-गोंडा जं.-बाराबंकी जं.-लखनऊ को चलेगी। 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस सात, 11, 12 व 14 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ -बाराबंकी जं.-गोंडा जं.-गोरखपुर जं.-छपरा जं. से होकर चलेगी। 19053 सूरत-मुज़फ्फरपुर एक्सप्रेस 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ -बाराबंकी जं.-गोंडा जं.-गोरखपुर जं.-छपरा जं. के रास्ते चलेगी। वहीं 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस
10 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया छपरा जं.-गोरखपुर जं.-गोंडा जं.-बाराबंकी जं.-लखनऊ के रास्ते चलेगी। 19165 अहमदाबाद -दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस छह, आठ, 10, 13 व 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ -बाराबंकी जं.-गोंडा जं.-गोरखपुर जं.-छपरा जं. के रास्ते चलेगी। वहीं 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस
नौ, 11, 13 व 16 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया छपरा जं.-गोरखपुर जं.-गोंडा जं.-बाराबंकी जं.-लखनऊ के रास्ते चलेगी। वहीं 11055 गोदान एक्सप्रेस छह, आठ, 10, 11, 13 व 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जौनपुर जं.-औंड़िहार जं-मऊ जं.-गोरखपुर जं. के रास्ते चलेगी। 11056 गोदान एक्सप्रेस आठ, 10, 12, 13 व 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर जं.-मऊ जं.-औंड़िहार जं-जौनपुर जं.के रास्ते चलेगी। 11059 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस
सात, नौ, 12 व 14 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जौनपुर जं.-औंड़िहार जं-मऊ जं.-छपरा जं. के रास्ते चलेगी। वहीं 11060 छपरा-मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया छपरा जं.-मऊ जं.-औंड़िहार जं-जौनपुर जं. सात, नौ, 11, 14 व 16 दिसंबर को चलेगी। वहीं 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस छह, सात, आठ, 10, 11, 13, 14 व 15 को परिवर्तित मार्ग वाया जौनपुर जं.-औंड़िहार जं-मऊ जं.-छपरा जं. के रास्ते चलेगी। वहीं 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस आठ, नौ, 10, 12, 13, 15 व 16 दिसंबर परिवर्तित मार्ग वाया छपरा जं.-मऊ जं.-औंड़िहार जं-जौनपुर जं. के रास्ते चलेगी।