फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 66 किसान स्कूलों में वैज्ञानिक खेती का गुर सीखेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विभाग जिले के किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती करने का तरीका सिखाया जाएगा। इसके लिए रबी सीजन में 66 किसान स्कूल खोले गए हैं। प्रति स्कूलों पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा 25 किसानों को बोआई से लेकर फसल के रखरखाव तक के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन

कम लागत में अधिक उत्पादन कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार जोर दे रही है। ताकि किसान समृद्धि हो सकें। रबी सीजन मेें कृषि विभाग की तरफ से आत्मा योजना के तहत जनपद में 66 किसान स्कूल खोले गए हैं। इन स्कूलों पर कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने और परंपरागत खेती के स्थान पर वैज्ञानिक आधार पर खेती करने को बताया जायेगा। इन किसान स्कूलों से 1650 किसानों को जोड़ा गया है। इस बार जनपद में 2.68 लाख हेक्टेयर में रबी की फसलों के बोआई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 2.34 लाख हेक्टेयर में सिर्फ गेहूं की फसल बोई जानी है। किसान किस प्रकार से बोआई करें कि उत्पादन अच्छा हो इसके लिए किसान स्कूल खोले गए है ताकि कम लागत में किसानों को अधिक आय हो। किसान स्कूल से जुड़े एक किसान के यहां एक हेक्टेयर में अधिकारी अपनी निगरानी में गेहूं की बोआई कराएंगे। एक स्कूल में खेत के मालिक कृषक के साथ ही अन्य 25 किसान होंगे। किसानों को कृषि विशेषज्ञ फसल की देखभाल और खेती के तरीके समय-समय पर सिखाएंगे। उर्वरक प्रबंधन करने, कतार में बोआई, समय से सिंचाई व फसल सुरक्षा के बारे में बताते रहेंगे।
00
रबी सीजन में जिले में 66 किसान स्कूल खोले गए हैं। किसानों को कृषि विशेषज्ञों द्वारा उर्वरक प्रबंधन करने, कतार में बोआई, समय से सिंचाई व फसल सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे कृषि लागत में कमी आएगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. सीएल शर्मा, प्रभारी परियोजना निदेशक आत्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें