फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण रहे सावधान, थोड़ी सी चूक से जा सकती आपकी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यात्रीगण कृपया ध्यान दें...। यदि आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के प्लेटफार्म दो पर उतर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। विभागीय लापरवाही और आपकी थोड़ी सी चूक से जान भी जा सकती है। इसकी मुख्य वजह है प्लेटफार्म नंबर दो पर विभाग द्वारा खोदा गया गड्ढा, जो अभी तक नहीं भरा गया है। यह गड्ढा यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

फेफना-शाहगंज रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा विद्युत पोल लगाने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। काम भी रेलवे स्टेशन पर लगभग पूरा होने की कगार पर है लेकिन विभाग द्वारा एक गड्ढे को छोड़ दिया गया है, जो दुर्घटना का कारण बना हुआ है। ट्रेन से उतरते समय यात्री ध्यान नहीं दिए तो उनके साथ घटना हो सकती है। विभाग के अधिकारी इस तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एके सिंह, आईओडब्ल्यू, रेलवे विभाग ने बताया कि फेफना-शाहगंज के बीच विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इस समय प्लेटफार्म पर भी कार्य चल रहा है। सड़क पर एक गड्ढा है उसे जल्द ही भरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें