फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन से नहीं, हनक से खत्म होगा बलात्कार और भ्रष्टाचार

विज्ञापन
मेहता पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जंमदिन के अवसर पर केक काटते पार्टी के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि देश में हो रहे बलात्कार और भ्रष्टाचार हवन करने से नहीं, बल्कि हनक से समाप्त होंगे। देश में अपराधियों का मनोबल बल बढ़ रहा है। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। उन्हें जलाकर मार डालने की घटना में भी बढ़ी है। मायावती सरकार में अपराध पर ही नहीं अधिकारियों पर भी नियंत्रण था। आज बहू, बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन

हम सभी को अनुच्छेद 370 नहीं, 376 पर बहस करने की जरूरत है। भाजपा सरकार हम सभी को महंगाई, बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार, किसानों, गरीबों, मजदूरों की समस्याओं पर सवाल उठाने नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि वह मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सीएए, एनआरसी, एनपीए जैसा काला कानून हमारी एकता अखंडता को तोड़ने के लिए है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है यहां सीएए, एनआरसी, एनपीए जैसा कानून नहीं चलेगा। पार्टी इसका विरोध करती है। भाजपा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का कानून समाप्त कर अपना कानून लाने की कोशिश में है। अगर ऐसा हुआ तो हमें वोट देने का अधिकार समाप्त हो जाएगा। हम सभी को अगर इन समस्याओं का समाधान करना है तो मायावती को पुन: मुख्यमंत्री बनाना होगा।
विशिष्ट अतिथि लालगंज की सांसद संगीता आजाद ने कहा कि बहन मायावती ने भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देने, नए जिले बनवाए और कांशीराम आवास का निर्माण कराकर बेघर वाले गरीबों को घर देने का काम किया। आज हम सभी को बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा। अध्यक्षता कर रहे मुबारकपुर के विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि आज हम सभी को इस पर पर चिंतन करने की जरूरतत है कि देश कहां जा रहा है। आज देश का विकास दर सबसे नीचे आ गया है। जनसभा को पूर्व विधायक भोला पासवान, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व मंत्री हीरा लाल गौतम, अबुल कैश, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, विधायक आजाद अरिमर्दन ने भी संबोधित किया। संचालन ओंकार शास्त्री ने किया। इस मौके पर चेतई राम, रामजन्म मौर्य, सुनील कुमार, बीके लाल दनेश प्रेमी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अब्दुल्लाह, डा. उस्मान गनी, विनोद कुमार श्रीवास्तव,चंद्रभूषण, अबरार अहमद, मुस्तरीन फराही, दीपक एडवोकेट, संतोष कुमार सिंह टीपू, रामपाल ठाकुर आदि रहे।

ेहता पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जंमदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।- फोटो : AZAMGARH

मेहता पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जंमदिन के अवसर पर लोगो को संबोधित करते पूर्व विधाय?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें