फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च निकालने के फेर में बढ़ रहा पार्क निर्माण का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
खर्च निकालने के फेर में बढ़ा पार्क निर्माण का बजट
विज्ञापन

एडीए पार्क की देखभाल के लिए कर रहा किसी संस्था की तलाश
संवाद न्यज एजेंसी
आजमगढ़। सिधारी क्षेत्र में होमगार्ड आफिस के सामने एडीए पार्क बनाने वाला है लेकिन इसका इस्टीमेट नहीं बन पाया है। मंडलायुक्त का प्रयास है कि पार्क की देखभाल के लिए आमदनी की व्यवस्था भी हो। इसके चक्कर में बजट चार करोड़ के करीब पहुंच रहा है, जो एडीए के लिए बहुत ज्यादा है। ऐसे में अब एडीए किसी ऐसी संस्था की तलाश कर रहा है जो पार्क की देखभाल का जिम्मा ले ले।
मंडल मुख्यालय होने के बाद भी नगर क्षेत्र में कोई ऐसी जगह नहीं है जहां कोई व्यक्ति बैठकर सुकून से दो पल बिता सके। दो पार्क हैं लेकिन उनकी हालत भी खस्ता है। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को अफोर्डेबल आवासों के निर्माण के लिए होमगार्ड आफिस के सामने जमीन दी गई थी। एनजीटी ने आवासों का निर्माण की अनुमति नहीं दी तो एडीए ने यहां पार्क बनाने का निर्णय लिया। ढाई करोड़ रुपये से पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। मंडलायुक्त ने बजट कम करने का निर्देश दिया। इसी बीच सचिव, एई और जेई पर किसी मामले में कार्रवाई हो गई। नए सचिव, एई और जेई की तैनाती के बाद पार्र्क के बजट में संशोधन करके डेढ़ करोड़ रुपये किया गया। उसके बाद मंडलायुक्त ने पार्क में आय के संसाधन विकसित करने का निर्देश दिया। इस लिहाज से इस्टीमेट बना तो चार करोड़ से ऊपर पहुंच गया। एडीए के पास इतना बजट ही नहीं है। लिहाजा एक ऐसी संस्था की तलाश की जा रही है जो पार्क की देखभाल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
मंडलायुक्त के निर्देश पर जब हम आमदनी का जरिया विकसित करने की व्यवस्था की जा रही है तो बजट चार करोड़ से ऊपर पहुंच जा रहा है। जिसे वहन करना एडीए के बस का नहीं है। इसलिए हम चाहते हैं कि कोई संस्था इस पार्क के संरक्षण की जिम्मेदारी ले ले। ताकि पार्क बनने के बाद दुर्दशा का शिकार न हो।-बैजनाथ, एडीए सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें