फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों में धमकी लखनऊ की जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ से गठित टीम ने कोयलसा बिलरियागंज, महाराजगंज व अजमतगढ़ विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापकों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही जो स्कूल पैरामीटर्स पर सही पाए गए उनकी सराहना की। वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने के भी मामले सामने आए। विभागीय सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पूर्व हुई समीक्षा में सामने आया था कि जनपद में बेसिक शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया जिसमें बेसिक शिक्षा में डीडी अशोक कुमार, प्रभारी सीएसआर समग्र शिक्षा श्याम किशोर व वरिष्ठ लेखाधिकारी प्रयागराज सरोज प्रजापति शामिल हुए। टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय अजमतगढ़, बिलरियागंज के मीरिया स्थित परिषदीय विद्यालय समेत अन्य ब्लाकों में स्थित विद्यालयों की जांच की। जांच टीम ने इसमें ऑपरेशन कायाकल्प के कामों की प्रगति, पोर्टल के आधार पर वित्तीय व भौतिक प्रगति, इस वर्ष कंपोजिट ग्रांट के उपभोग की स्थिति, निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संदर्शिका की समीक्षा की। टीम जिले में दो दिवसीय प्रवास करके जांच करेगी। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से जांच टीम आई थी। विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच पड़ता भी की। टीम ने कहां निरीक्षण किया इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें