फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी के लिए अभिभावकों ने मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण उभरे आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावकों ने तीन माह अप्रैल, मई, जून की फीस माफ किए जाने की मांग सहित सात सूत्रीय ज्ञापन सीएम को भेजा। अभिभावकों ने कहा कि चार माह से स्कूल बंद है। बच्चों को आनलाइन पढ़ाए जाने की बात कही गई लेकिन वीडियो बनाकर अपलोड कर पढ़ाई नहीं कराई जा सकती है। बहुत से प्राइवेट विद्यालयों में सरकार के निर्धारित मानक के अनुसार बच्चों को जो सुविधा मिलनी चाहिए नहीं होती है। इसके बावजूद भी विद्यालय पूरी फीस लेते है। अभिभावकों ने बच्चों की तीन माह की फीस (अप्रैल, मई, जून) माफ किए जाने, कक्षा पांच तक की आनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाए जाने, फीस का निर्धारण आनलाइन दी जा रही शिक्षा के आधार पर किए जाने, सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार किए जाने और सीबीएसई बोर्ड के स्कूल की संख्या बढ़ाए जाने, सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को लागू किए जाने, विद्यालयों द्वारा लिए जा रहे शुल्क का विवरण अपलोड कराए जाने, एक देश, एक शिक्षा पद्धति लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें