फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में मुकदमे को कमजोर करने का आरोप, डीआईजी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के सरदारपुर राजपूत गांव में जून में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसका अब भी वाराणसी में इलाज चल रहा है। घटना के बाबत थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन विवेचना के बाद धारा कम कर मुकदमे को कमजोर कर दिया गया है। जिस पर वादी मुकदमा ने डीआईजी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीते 10 जून को सिधारी के सरदारपुर राजपूत गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में अबू ओसामा पुत्र एराजुल घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर किया गया था। उसका अभी वाराणसी में इलाज चल रहा है। घायल के भाई अबुल फैज ने इस घटना के बाबत सिधारी थाने में तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना के दौरान धारा 307 को हटा कर 324 कर दिया गया। भाई का आरोप है कि ऐसा कर विवेचक मुकदमे को कमजोर कर रहे हैं। वादी मुकदमा ने शुक्रवार को डीआईजी को पत्रक सौंप कर घटना की जांच किसी अन्य से कराने और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें