फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : खेत में लगी आग से दहशत, 70 बीघा से अधिक फसल जलकर राख, मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sat, 05 Apr 2025 03:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

गेहूं के खेत में अचानक लगी आग से दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग तीन किलोमीटर तक फैल गई। बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव के सिवान खदरा में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेंहू के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेता चला गया। करीब तीन किलो मीटर तक आग पहुंच गई। वहां मौजूद सुम्हाडीह, पवई व जल्दीपुर गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इस अगलगी की घटना में करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझने के करीब 20 मिनट बाद बूढ़नपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसे लेकर लोगों में काफी रोष था। पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव के सिवान में शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

सिवान में आसपास घर न होने के कारण पहले लोगों को जानकारी नहीं हुई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तो उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पवई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीण मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किए लेकिन तब तक आग ने करीब 70 बीघा गेहूं की फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों के सामने उनकी मेहनत राख में मिल गई। इसे लेकर किसान काफी चिंतित हैं।

मौके पर लेखपाल पहुंचे और जली हुई फसलों का सीमांकन कर क्षति आंकने में लगे हैं। वहीं, करीब एक घंटा तक तीन किमी में आग ने तांडव मचाया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों की माने तो आग बुझने के करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों ने काफी रोष जताया।

आग बुझाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
आजमगढ़। आग करीब तीन किमी तक फैला था जो एसबीएस कॉन्वेंट स्कूल तक पहुंच गया। स्कूल के प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने में लगे रहे। वह सबमर्सिबल पंप चलाकर व ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर आग को रोकने में सफल रहे। आग की लपटें स्कूल तक नहीं पहुंच सकी। करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें