फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैठक में नहीं आए एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर में बुधवार को बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक मनरेगा, रोजगार सेवक की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें एडीओ पंचायत फूलपुर के नहीं आने के कारण पंचायती राज व्यवस्था पर कोई समीक्षा नहीं हो सकी। बीडीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बीडीओ विमला चौधरी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा जिला और प्रदेश स्तर पर अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता के लिए कर्मचारी खुद जिम्मेदार होंगे। इसलिए किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गांवों में मनरेगा के तहत कार्य कराना सुनिश्चित करें। पौधरोपण के लिए अगर दो स्थान न हो तो एक स्थान का अवश्य चयन करें। 100 दिन का कार्य कर चुके श्रमिक का रजिस्ट्रेशन किया जाय। गौशाला पर पशुओं को पानी पीने की समुचित व्यवस्था के साथ फौव्वारा लगवाकर पशुओं को धूप गर्मी से बचाव की व्यवस्था करने को कहा। भूसा, चरी, हरे चारे की व्यवस्था किया जाय। अधूरे प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराये जाय। इस मौके पर राजीव मौर्य, गौरव यादव, राजकुमार, राजीव यादव, बृजेश, अभिमन्यु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें