फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : एक लाख 66 हजार से ज्यादा मतदाताओं नाम सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आठ लाख 775 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंपकर सत्यापन का निर्देश दिया गया था। जिले में इसके सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। जांच के दौरान 25 नवंबर तक कुल एक लाख 66 हजार 672 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। जिनके नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के आठ लाख 775 मतदाताओं को डुप्लीकेट मतदाता के रूप में चिह्नित कर इसकी सूची जिला प्रशासन को सौंपी गई और इन मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
इस निर्देश के बाद बीएलओ को लगाकर इस सूची का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद जिले में चार लाख 17 हजार 749 मतदाता वैध मिले। जबकि एक लाख 66 हजार 672 मतदाता अब तक डेप्लीकेट मिले हैं। जिन्हें मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दो लाख 16 हजार 354 मतदाता ऐसे हैंं जिनकी सत्यापन रिपोर्ट अभी तक अपलोड नहीं हुई है। जिससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह मतदाता वैध हैं या अवैध। इन मतदाताओं की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होने के बाद ही वैध और डुप्लीकेट मतदाताओं की सही संख्या का पता लगेगा।
ब्लाॅकवार हटाए गए डुप्लीकेट मतदाता
ब्लाॅक वैध डुप्लीकेट लंबित
ठेकमा 16940 687 33091
तरवां 15067 3029 30541
मेंहनगर 17269 1617 22326
हरैया 15372 6834 16990
पल्हना 9912 3886 9632
बिलरियागंज 11130 6648 11762
लालगंज 27535 623 18408
अजमतगढ़ 16457 7751 15128
कोयलसा 15234 4364 11570
महराजगंज 20393 5686 11239
जहानागंज 15525 8377 6956
मुहम्मदपुर 15906 9053 6252
पल्हनी 22613 18561 7824
मार्टीनगंज 20318 6334 4455
पवई 22779 13257 5191
अतरौलिया 14546 4575 1403
फूलपुर 24715 10320 1646
अहरौला 29676 8825 958
सठियांव 22084 12055 794
तहबरपुर 26119 8683 188
रानी की सराय 18634 13555 00
मिर्जापुर 19463 11952 00
सबसे ज्यादा पल्हनी तो सबसे कम लालगंज में डुप्लीकेट मतदाता
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के सत्यापन में सबसे अधिक ड़ुप्लीकेट मतदाता पल्हनी में 18561 और सबसे कम लालगंज में 623 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। वहीं लंबित मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक लंबित ठेकमा विकास खंड में 33091 और सबसे कम रानी की सराय और मिर्जापुर में जीरो-जीरो है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जो सूची उपलब्ध कराई गई थी उसका सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड हो रही है। आज तक जो सूची अपलोड हुई है। उसमें 417749 मतदाता वैध मिले हैं, जबकि 166672 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। इनके नाम को सूची से हटा दिया गया है। अभी 216354 मतदाताओं की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होना बाकी है। यह रिपोर्ट अपलोड होने के बाद वास्तविक आंकड़ा पता लगेगा। - राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें